18 अप्रैल 2015 - 12:45
यमन में सऊदी अरब की हार निश्चित।

राष्ट्रपति रूहानी ने यह कहते हुए कि यमन में नागरिकों के ख़िलाफ़ सैन्य अतिक्रमण से ख़ुद अतिक्रमणकारी अपमानित होगा, क्षेत्र में षड्यंत्रों की ओर से सचेत किया है।

अबनाः राष्ट्रपति रूहानी ने यह कहते हुए कि यमन में नागरिकों के ख़िलाफ़ सैन्य अतिक्रमण से ख़ुद अतिक्रमणकारी अपमानित होगा, क्षेत्र में षड्यंत्रों की ओर से सचेत किया है।
तेहरान में शनिवार को राष्ट्रीय सैन्य दिवस के समारोह को संबोधित करते हुए डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि देश की सशस्त्र सेनाएं निहत्थे लोगों की रक्षा तथा शांति व सुरक्षा स्थापित करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों को ईरान की सशस्त्र सेनाओं से सीखना चाहिए और क्षेत्र में षड्यंत्र रचने से दूर रहना चाहिए। राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि अतिक्रमणकारी को यमन में बेगुनाह बच्चों और वृद्धि लोगों पर हमला नहीं करना चाहिए।
ज्ञात रहे सऊदी अरब ने संयुक्त राष्ट्र संघ की इजाज़त के बिना 26 मार्च से यमन के ख़िलाफ़ हवाई अतिक्रमण शुरु किया है। उसके सैन्य अतिक्रमण को अमरीका और उसके कुछ घटकों का समर्थन हासिल है। अब तक न रुकने वाले हवाई हमलों में 2600 लोग मारे जा चुके हैं जिनमें 200 से ज़्यादा बच्चे हैं।
इस बीच यमनी मीडिया के हवाले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र ज़हरान में यमनी क़बायली फ़ोर्सेज़ के साथ सीमा पर हुयी झड़प में कम से कम 4 सऊदी सैनिक मारे गए और 20 अन्य घायल हुए हैं।
दूसरी ओर कुछ रिपोर्ट के अनुसार सऊदी सेना ने यमन के पश्चिमोत्तरी सअदा प्रांत के पहाड़ी इलाक़े अलअज़्द पर तोपों से भारी गोलाबारी की है।